फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ministers furious over non-tender for model fish market

मॉडल मत्स्य मंडी के लिए टेंडर न होने पर भड़के डॉ. संजय निषाद

Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ministers furious over non-tender for model fish market
चंदौली। मुख्यालय के माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति का मंगलवार की दोपहर को सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बनने वाले अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी के लिए चिह्नित जमीन पर निर्माण कार्य के लिए अफसरों से चर्चा की। वहीं मंडी के लिए अब तक टेंडर नहीं होने की जानकारी मिलने पर मंत्री भड़क गये। उन्होंने अफसरों को सख्त लहजे में चेताया कि टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण कराने के साथ ही निर्माण जल्द आरंभ कराएं।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित नवीन मंडी में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य बिल्डिंग देश की पहली ऐसी आधुनिक इमारत होगी जहां एक छत के नीचे सभी सुविधाएं होंगी। पूरी बिल्डिंग केंद्रीकृत वातानुकूलित होगी। ऊर्जा बचाने के लिए चार सौ किलोवाट का सोलर पावर भी लगाया जाएगा। आने-जाने के रास्ते अलग-अलग होंगे। मछलियों की दुर्गंध न फैले, इसका भी विशेष प्रबंध होगा। सॉलिड और लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष ख्याल रखा जाएगा। मंगलवार को निरीक्षण के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने अफसरों को मंडी समिति में साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। बोले, जब देश के पीएम स्वच्छता अभियान को लेकर सजग हैं तो अफसरों को भी सक्रिय रहना होगा। इस दौरान डीएम संजीव सिंह, सीडीओ अजितेंद्र नारायण सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चंदौली। जिले में देश की सबसे बड़ी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों को सुविधा मिलेंगी। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन भी होगा। मंडी का निर्माण 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में लगभग 62 करोड़ की लागत होगा। इस बिल्डिंग में मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार की डिश पकाने और खाने तक की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed