{"_id":"57b4be614f1c1bd66b6ec6b7","slug":"minister-s-convoy-stopped","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के काफिले को रोका
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
राज्यमंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय से बात करते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र द्वारा किसानों को अति ओलावृष्टि के मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ताओं नेे बुधवार को तिरंगा यात्रा में शामिल केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र पांडेय के काफिले को रोक दिया। डा. पांडेय ने जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि पिछले साल अति ओलावृष्टि से हजारों किसानों की गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी थी। इसके एवज में सरकार ने किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की थी। लेकिन मुआवजा आज तक न मिलने से दो दिनों से सपाई सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान डा. पांडेय जुलूस के साथ पहुंच गए। सपा नेताओं ने चेताया कि मांगे पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन किया जायेगा। वहीं डा. पांडेय ने बताया कि किसानों का मुआवजा देने की केंद्र व राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जल्द ही बजट दिया जायेगा जिससे किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा मिल सके। इस मौके पर सेचन सिंह यादव, हरिदास यादव, आर के राजभर, साहब यादव, नंदलाल, भानू शर्मा, अशोक यादव, चकरू यादव, रमेश यादव, जोखू सिददीकी, आर्यन यादव, विनय पाण्डेय, मुरली पाण्डेय, केशव राजभर, भुल्लन यादव, घूरन यादव आदि मौजूद रहे।