फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minimum temperature dropped by one degree

Chandauli News: 14 किमी की गति से चलीं हवाएं, एक डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by one degree
पीडीडीयू नगर। मौसम साफ होने की वजह से ऊपरी वायुमंडल में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ गई है। इसका असर जिले में भी देखा गया। सोमवार को 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान रविवार के 11 से एक डिग्री गिरकर 10 पर पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में छह डिग्री की बढ़त रही। यह रविवार के 18 से बढ़कर 24 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार से चल रही पछुआ ने पारे को न केवल गिरा दिया है बल्कि उसे सामान्य से नीचे पहुंचा दिया है। रविवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही। इससे तापमान में गिरावट आई। वहीं सोमवार को दिनभर सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान तो बढ़ा लेकिन तेज पछुआ हवा से रात का तापमान एक डिग्री गिर गया।
विज्ञापन

शाम को सूर्यास्त के बाद ठंड की चादर ने जिले को अपनी आगोश में ले लिया। शाम ढलते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। लोगों ने बाहर निकलने की बजाए घरों में रहना ही उचित समझा। घरों में लोग रूम हीटर व अलाव तापते रहे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी चिह्नित स्थानों पर अभी तक अलाव न जलवाए जाने से राहगीरों व फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कृषि और मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह घना कोहरा छा सकता है। आगामी 17 जनवरी से मौसम के सामान्य होने की संभावना है। इस दिन से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed