फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mini truck loaded with protected animals overturned in the canal, 15 dead, 7 injured

Chandauli News: नहर में पलटा संरक्षित पशुओं से लदा मिनी ट्रक, 15 मरे, 7 घायल

Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mini truck loaded with protected animals overturned in the canal, 15 dead, 7 injured
चंदौली। सैयदराजा में वाहनों की जांच होते देख वाहन मोड़कर 22 संरक्षित पशुओं को लादकर भाग रहा मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर नवहीं पुलिया से नहर में पलट गया। इस हादसे में 15 पशु मर गए, जबकि सात घायल हो गए। घटना के बाद चालक और पशु तस्कर वाहन छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से हादसे में मरे पशुओं को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 22 संरक्षित पशुओं को लादकर एक मिनी ट्रक सैयदराजा की तरफ से बिहार जा रहा था। बॉर्डर पर पुलिस की बैरिकेडिंग देख चालक वाहन मोड़कर भगवानपुर पुल होते हुए नवहीं के रास्ते धरौली की तरफ जाने लगा। इस बीच पुलिया पर ट्रक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। नहर में पानी कम होने से 15 पशु मर गए और सात घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे में मृत पशुओं को बाहर निकलवाया। साथ ही घायल पशुओं का इलाज कराया। सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पशुओं से लदा तेज रफ्तार मिनी ट्रक सैयदराजा पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। नवहीं गांव के रास्ते चकिया की तरफ जाने की फिराक में था, लेकिन रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 15 पशु मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed