{"_id":"0c97f6292f312e471a324482049509fc","slug":"mina-day-celebrated-in-kasturba-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में मना मीना दिवस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में मना मीना दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 25 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में गुरुवार को मीना दिवस मनाया
विज्ञापन
गया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने केक काटकर काल्पनिक मीना का जन्मदिन
मनाया।
इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें मुख्य रूप से विद्यालय की साज सज्जा, रंगोली, मिट्टी की कलाकृति, मीना रेडियो का प्रसारण के साथ ही गीत और नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय के शिक्षकों ने उपस्थित अभिभावकों को मीना मंच के विषय में अवगत कराया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मीना जन्म दिवस को मीना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बालिकाओं को जागरूक करने, उनमें अभिव्यक्ति की भावना विकसित करने के लिए सरकार ने मीना की कल्पना की। इस कार्यक्रम से बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।
इससे उनमें रचनात्मकता का संचार भी हो रहा है। इस अवसर पर सुमन सिंह, रंजना पटेल, बिंदु देवी, मुमताज, जावेद, प्रमोद आदि उपस्थित रहे।
उधर चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम व पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा गुरुवार को मीना दिवस के अवसर पर रंगोली, पोस्टर, वाद-विवाद प्रतियोगिता, नारी सशक्तिकरण एवं दहेज गीत आदि का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा आठ की बालिका अनामिका द्वारा मीना मंच के बारे में बताया गया। बालिकाओं द्वारा आम का बंटवारा व मुर्गियों की गिनती नामक लघु नाटक का मंचन कर लोगों को प्रभवित किया।