Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Millions spent on plants and tree guards, yet greenery disappears

पौधों और ट्री गार्ड पर लाखों खर्च फिर भी हरियाली गायब

Sat, 18 Jul 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Millions spent on plants and tree guards, yet greenery disappears
पीडीडीयू नगर। शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए नगर निकायों में लगातार पौधरोपण कराया जा रहा है। सामाजिक वानिकी के तहत ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाए जा रहे हैं लेकिन देख भाल की अच्छी व्यवस्था न होने की वजह से कहीं पौधे सूख रहे हैं तो कहीं ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इस वर्ष भी पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालिका के साथ, चंदौली, चकिया और सैयदराजा नगर पंचायतों में इस वर्ष चौदह हजार पौधे लगाए गए। एक ट्री गार्ड के साथ एक पौधे लगाने पर लगभग चार हजार रुपये खर्च हुए हैं। इस तरह पांच लाख रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। पौधरोपण के दौरान बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया गया लेकिन आज स्थिति पूरी तरह विपरीत नजर आ रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हरियाली बढाने पर जोर दे रही है। जिले में एक से सात जुलाई तक पौधरोपण सप्ताह का आयोजन किया गया। यहां 42 लाख पौधों का रोपण किया गया। इसमें 25 लाख पौधे अकेले वन विभाग ने रोपित किए। शेष पौधे जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, आबकारी, पीडब्लूडी, नगर निकाय की ओर से लगाए गए। नगरीय इलाकों में सामाजिक वानिकी के तहत 14 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में छह हजार पौधों का रोपण किया गया। पिछले वर्ष भी नगरीय इलाकों में पांच हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया था लेकिन जिस जोर शोर से पौधों का रोपण किया जा रहा है। उस हिसाब से पौधों की सुरक्षा नहीं हो रही है। यही कारण है कि इतने पौधों के रोपण के बाद भी हरियाली गायब है। सैयदराजा त्रिमुहानी के समीप लगा पौधों पूरी तरह सूख चुका है। इसी तरह नगर के वीआईपी कॉलोनी माने जाने वाले कैलाशपुरी में मुन्ना सिंह के घर के समीप लगा पौधा सूख चुका है। सैयदराजा निवासी राहुल चौरसिया का कहना हैं की पौधों को समय से नगर प्रशासन की ओर से पानी और दवा का छिड़काव नहीं किया गया। इसससे इतना बड़ा पेड़ सुख गया। यही हाल नगर के और पौधों का भी हैं। पीडीडीयू नगर के पराहुपुर निवासी योगेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जिस हिसाब से पौधरोपण हो रहा है, रख रखाव किया जाए तो पूरा नगर हरा भरा हो जाए। चंदौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मयंक सिंह ने कह कि प्रति वर्ष पौधरोपण होता है लेकिन देख भाल नहीं होता है। चकिया वार्ड नंबर छह निवासी अजय राय ने कहा कि पौधरोपण पर सरकार पूरा जोर देती है लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष पीडीडीयू नगर में छह हजार पौधों का रोपण किया गया है। पौधे वन विभाग की ओर से निशुल्क मिले हैं। सड़कों के किनारे तो ट्री गार्ड के साथ पौधे रोपे गए लेकिन पार्कों में, किसी के निजी भूमि पर बिना ट्री गार्ड के पौधे रोपे गए हैं। यही नहीं सफाईकर्मियों को पौधे रोपने को दिए गए। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सफाईकर्मियों को दी गई है। एक सफाईकर्मी दो पौधों की सुरक्षा कर रहा है। यही कारण है कि अधिकतर पौधे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णचंद
अधिशासी अधिकारी
पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर पालहिका
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-2600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed