फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Milk businessman injured in attack with sharp weapon

Chandauli News: धारदार हथियार से हमले में दूध व्यवसायी घायल

Sat, 23 Mar 2024 04:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
Milk businessman injured in attack with sharp weapon
विकास खंड मुख्यालय के समीप थाना रोड पर बृहस्पतिवार की देर शाम दूध व्यवसायी अखिलेश मौर्या पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। यहां उसकी स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अतायस्तगंज निवासी अखिलेश मौर्या (42) दूध का कारोबार करता है। प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार की रात आठ बजे दूध लेकर थाना रोड पर पहुंचा ही था कि डब्बल सोनकर नामक युवक ने अखिलेश पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed