फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Migrant laborers got registered for work

प्रवासी मजदूरों ने काम के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Migrant laborers got registered for work
सकलडीहा। कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से देश में लगे लॉकडाउन के दौरान वापस लौटे प्रवासी श्रमिक काम के लिए भटक रहे हैं। वापस गांव लौटे प्रवासियों को काम दिलाने के लिये रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है । बावजूद इसके रोजगार मिलने की आस में रजिस्ट्रेशन कैंप लगते ही लोगों की भीड़ जुट रही है। बुधवार को एक बार फिर ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप लगाकर विभागीय अधिकारियों ने प्रवासी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान सेवा मित्र और आभा ऐप का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विकास खंड में 1760 मजदूर की सूची दर्ज है। मजदूरों को काम दिलाने के लिये पहले चरण में 30 जुलाई तक 220 प्रवासी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बुधवार को एक बार फिर कैंप लगाकर दो दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान उन्हें सेवा मित्र आत्म निर्भर आभा ऐप के बारे में जानकारी दी गयी। लेकिन एक भी मजदूरों को तीन माह बाद भी काम नही मिल पाया। इस संबंध में सेवा योजना विभाग के वरिष्ठ सहायक अब्दुल खुद्दुश ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रजिस्ट्रेशन के बाद काम मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर प्रिसिंपल आईटीआई जयप्रकाश यादव, धर्मेन्द्र मैथी, जयनंद यादव, विवेक शर्मा रहे।
विज्ञापन

जिले में बड़ा कल कारखाना नही होने के कारण प्रवासी मजदूर काम के लिये दर दर भटक रहे है। जबकि सरकार द्वारा आत्म निर्भर बनने की दृष्टि से मुद्रा लोन, मुर्गी पालन, मछली पालन सहित विभिन्न प्रकार की कार्य के लोन मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बावजूद पढ़े लिखे बेरोजगार बैंकों का चक्कर काटने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed