फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   middle aged man tried to physical molest fifth class minor girl student in chandauli police arrested accuse father broke door and saved him

चंदौलीः पांचवी की छात्रा से अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बेटी की चीख सुन पिता ने दरवाजा तोड़कर बचाया

Sat, 31 Jul 2021 11:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Jul 2021 11:01 PM IST
सार

24 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे के करीब प्रदीप सिंह ऊर्फ मालिक ने कक्षा पांच में पढ़ रही दस वर्षीय छात्रा को बहाने से कमरे में बुलाया और बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुन पिता ने दरवाजा तोड़कर बेटी को बाहर निकाला।

विज्ञापन
middle aged man tried to physical molest  fifth class minor girl student in chandauli police arrested accuse  father broke  door and saved him
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंदौली जिले के एक गांव में 50 वर्षीय अधेड़ ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। धानापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 24 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे के करीब प्रदीप सिंह ऊर्फ मालिक ने कक्षा पांच में पढ़ रही दस वर्षीय छात्रा को बहाने से कमरे में बुलाया और बंद कर दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन


पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुन पिता ने दरवाजा तोड़कर बेटी को बाहर निकाला। इस बीच अधेड़ पीड़िता के पिता को धक्का देकर भाग निकला। आरोप है कि घटना के बाद से वह अपने चार-पांच साथियों के साथ पीड़िता के घर की दिन रात निगरानी कर रहा था ताकि पीड़ित परिवार पुलिस तक न पहुंच सके। शनिवार को परिवार के अन्य लोगों के आने के बाद पीड़िता का पिता थाने पहुंचा और तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी में निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची के बयान और पिता की तहरीर के आधार पर पाक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित प्रदीप सिंह उर्फ मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed