फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   middle-aged drowned in river while taking bath

स्नान करने के दौरान अधेड़ नदी में डूबा

Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
middle-aged drowned in river while taking bath
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव के समीप गंगा नदी में स्नान करते समय करीमन चौहान (47) डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से करीमा को खोजने में लगी रही हालांकि देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी जगदीश चौहान की मौत के बाद उनके शव दाह के लिए गांव के दर्जनों लोग गए घाट पर गये थे। इसमें करीमन चौहान (47) भी शामिल था। इधर लोग शव दाह में जुटे थे कि इस बीच करीमन गंगा में स्नान करने लगा। इस बीच वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गंगा में कूदकर उसे बचाने का प्रयास लेकिन वह नदी में डूब गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे नदी में काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। वहीं इस घटना के बाद से उसकी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र अर्जुन व करन, पुत्री आकृति का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed