{"_id":"66c29a5e2280dd519b0ac556","slug":"meteorological-department-alert-there-will-be-rain-with-strong-wind-chandauli-news-c-189-1-svns1011-119119-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवा के साथ होगी बारिश
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मानसून की सक्रियता के चलते जिले में रविवार से तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है। बिजली गिरने की संभावना भी है। मौसम विभाग ने बताया है कि जिले में आगामी कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट आएगी। बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिलेगी तो वहीं धान की फसल को नई संजीवनी मिलेगी। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों के साथ चंदौली में भी भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसकी पुष्टि शनिवार की रात हुई लगातार बारिश से हुई है। बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान के आसपास पहुंच गई हैं। हालांकि रविवार को बारिश का दौर थमा रहा लेकिन मौसम सुहाना बना रहा। लगातार हुई बारिश के कारण जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
जिले का अधिकतम तापमान शनिवार के 34 की अपेक्षा 32 व न्यूनतम 28 से घटकर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान नगर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई थी लेकिन सुबह बारिश न हाेने से पानी नालियों के रास्ते निकल गया। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। इस समय धान के फसल को पानी की जरूरत थी। किसानों का कहना है कि बारिश होने से फसलों को नई संजीवनी मिली है। यदि आगामी दिनों में भी बारिश जारी रही तो धान की पैदावार अच्छी होगी।