{"_id":"577033b94f1c1b2e5879af4e","slug":"mess-everywhere-inside-and-outside-the-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के अंदर और बाहर हर तरफ गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के अंदर और बाहर हर तरफ गंदगी
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर फैली गंदगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे बोर्ड के निर्देश पर एक माह पूर्व चलाए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान की रेलवे के अफसरों ने हवा निकालकर रख दी है।
डीआरएम ने पहले दिन 26 मई को जिस तरह अभियान की शुरूआत की उससे लगा कि शीघ्र ही मुगलसराय स्टेशन स्वच्छ स्टेशनों में गिना जाने लगेगा लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। न तो स्टेशन के अंदर सफाई है और न ही सर्कुलेटिंग एरिया में।
रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई नाम की कोई व्यवस्था नहीं दिख रही है। ट्रैकों पर फैली गंदगी जिस तरह एक पूर्व थी वैसी ही रविवार को भी दिखी। यहां तक कि वहां सफाई कर्मी तक नहीं दिखे।
स्टेशन की सफाई व्यवस्था की पोल खोलने के लिए इतना ही काफी है जबकि आए दिन मंडल से लेकर जोनल अधिकारियों का स्टेशन पर आवागमन होता है और निरीक्षण करने के पश्चात सफाई करने की हिदायत देकर वे चले जाते हैं। गुवाहाटी जाने के लिए प्लेटफार्म संख्या एक पर गुरुवार को ब्रह्मपुत्र मेल का इंतजार कर रहे अमरदीप ने बताया कि प्लेटफार्म पर भी चारों तरफ गंदगी है जिससे यहां यात्रियों का बैठना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
कैलाशपुरी निवासी विकलांग राजेश ने बताया कि प्लेटफार्म जाने के लिए जैसे ही वह विकलांगों के लिए बने रैंप पर कदम रखा बगल की नाली से सफाई न होने से दुर्गंध से नाक पर रुमाल रखकर आगे बढ़ना पड़ा। देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे काफी दिनों से वहां सफाई ही नहीं हुई है। इसी प्रकार सर्कुलेटिंग एरिया में भी गंदगी नजर आई।