फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MEMU trains will run on PDDU-Patna route from 21 to 30 November

पीडीडीयू-पटना रूट पर 21 से 30 नवंबर तक चलेंगी मेमू ट्रेन

Fri, 20 Nov 2020 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
MEMU trains will run on PDDU-Patna route from 21 to 30 November
पीडीडीयू नगर। छठ पर्व को देखते हुए आठ माह से बंद चल रहे पीडीडीयू जंक्शन-पटना रेलरूट पर मेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन 21 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इससे पटना रूट पर छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को आसानी होगी। चार जोड़ी मेमू और डेमू विशेष ट्रेनों,का संचालन किया जाएगा। हालांकि गया रूट के यात्रियों को अभी मेमू ट्रेन चलने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

छठ पूजा के मद्देनजर 21 से तीस नवंबर तक स्थानीय मंडल से विभिन्न रूट पर चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से 25 मार्च से लागू लॉक डाउन की वजह से ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया गया था। बाद में पहले एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया लेकिन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ। एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जनरल कोच हटा दिए गए और बिना रिजर्वेशन के किसी के यात्रा करने पर रोक लगा दी गई। ऐसे में छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को परेशानी हो रही थी। छठ पूजा में तो विशेष परेशानी हो रही है। इसको देखते हुए रेलवे विभाग ने पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए पूर्व मध्य रेल की ओर से चार जोड़ी मेमू व डेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनों का परिचालन 21 से 30 नवंबर तक किया जाएगा। इसके तहत पटना-पीडीडीयू नगर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन ट्रेन संख्या 63227 व 63228 के अनुसार होगा। इसी तरह पटना- झांझा- पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, सोनपुर- कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन, पाटलिपुत्र-रक्सौल-पाटलिपुत्र डेमू स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जनरल टिकट खिड़की भी खोली जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में यात्रा के दौरान कोविड 19 से बचाव व इसकी रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed