फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memorandum submitted to the officers in support of the demand for promotion

प्रमोशन की मांग के समर्थन में अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the officers in support of the demand for promotion
मांगों के समर्थन में पीडीडीयू डीआरएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते लोको पायलट। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। आल इंडिया लोको रंनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलरसा) के बैनरतले लोको पायलटों ने मंगलवार को प्रमोशन सहित अन्य मांगों के समर्थन में डीआरएम आफिस पर प्रदर्शन किया। बाद में सीनियर डीपीओ और सीनियर डिवीजनल इंजीनियर ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके पूर्व अलरसा के बैनरतले दो सौ से अधिक रनिंग स्टाफ डीआरएम आफिस पहुंचे। हालांकि ऑफिस में कई सांसदों की मीटिंग के चलते डीआरएम से मिलने नहीं दिया गया। इस पर लोको पायलटों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में सीनियर डीपीओ अजित कुमार और सीनियर डीईई ने रनिंग स्टाफ से वार्ता की। लोको पायलटों ने कहा कि दो वर्षों से प्रमोशन नहीं हुआ है। इन्य मंडलों में निर्धारित दो वर्षों में प्रमोशन हो जाता है। डीडीयू मंडल में प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। इस पर अधिकारियों ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर अलरसा के मंडल सचिव जितेन्द्र यादव, वसिउल हक़, डीके सिन्हा, डीके मिश्र, ज्ञान प्रकाश, केके सिन्हा, संतोष कुमार, सुनील कुमार ,अजित वर्मा, सरवन कुमार, रवि रंजन, वसंत कुमार, जीएन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed