फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memorandum submitted for evacuation of land

बंजर भूमि को खाली कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

Mon, 01 Mar 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for evacuation of land
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत भोजपुर रतनपुर गांव में गांधी प्रतिमा के समीप बंजर भूमि को खाली कराने और यहां आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग के समर्थन में रविवार को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इस भूमि को खाली कराकर यहां पंचायत भवन, बारात घर, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र भी बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि भोजपुर गांव में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल के पास बंजर भूमि है। यहां बहुत ज्यादा गंदगी रहती है। इस भूमि पर विकास कार्य कराए जा सकते हैं। इसको लेकर पिछले दिनों डीएम और कमिश्नर को पत्रक दिया। तीन माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि एक तरफ सरकार लगातार बंजर भूमि को खाली कराने की बात कह रही है, वहीं यहां जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, बारात घर न होने से ग्रामीणों को दिक्कत होती है। भूमि खाली कराने से यहां सभी काम एक साथ हो सकते हैं। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भूमि पर विकास कार्य नहीं कराए तो आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में विशाल सिंह, राजबहादुर यादव, शशिकांत साहनी, धर्मेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रजत कुमार, हुसैन, सीताराम, हरिद्वार पटेल, ममता देवी, मंटू सेठ, रजत कुमार, पंकज, अजीत कुमार सेठ, कुलदीप पटेल, विपिन तिवारी, रमेश पटेल, सुशील कुमार, भरत पटेल, संतोष पटेल, धनेश पटेल, विदेशी पटेल, गोपाल पटेल, प्रभुनाथ पटेल, शुभम कुमार, कमालुद्दीन, सुरेंद्र पटेल, हरिद्वार, लखपति देवी, लक्ष्मी देवी, प्रियंका कुमारी, मंगला देवी, प्रीति, गुड़िया, मीरा देवी, श्याम, सुरेंद्र पटेल, हीरावती देवी, कलावती देवी, हीरामणि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed