फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memorandum submitted against CMO and outpost in-charge

सीएमओ और चौकी प्रभारी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against CMO and outpost in-charge
चंदौली। सीएमएओ डा. वीपी द्विवेदी के द्वारा फोन पर सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के साथ अमर्यादित वार्ता का मामला तूल पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम संजीव सिंह से मिलकर सीएमओ पर कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा। इसके बाद एसपी अमित कुमार से मिलकर कैलावार चौकी प्रभारी के आचरण पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि चहनिया के इटवां के युवा ग्राम प्रधान सिद्धार्थ मौर्या के साथ कैलावर द्वारा अभद्र व्यवहार व मानसिक उत्पीड़न किया गया। प्रधान किसी मामले को लेकर पुलिस चौकी पर गए थे। आरोप लगाया कि वहां प्रभारी ने अमर्यादित व्यवहार किया। जिससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। कहा कि विगत दिनों पहले सढ़ान के निवासी संजय के पुत्र की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी थी। मृतक किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उन्होंने सीएमओ से फोन पर वार्ता की। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ ने भी अमर्यादित ढंग से बात किया। इससे पार्टी के कार्यकर्ता और नागरिक काफी आहत है। विधायक ने सीएमओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ चौकी प्रभारी पर भी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर, पूर्व विधायक बब्बन सिंह चौहान, संतोष यादव, प्रदीप यादव, सुदामा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed