फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   meeting

महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय की मांग

Sat, 14 Aug 2021 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
meeting
पीडीडीयू नगर। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना सभागार में कारखाना प्रशासन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा के बीच दो दिवसीय बैठक में सभी विभाग में महिला कर्मचारियों के लिए अलग शौचालय की मांग की गई। इस दौरान कारखाना स्थित शौचालयों की नियमित साफ सफाई करने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कारखाना कर्मचारियों को जुलाई 2017 से अगस्त-2019 तक का समयोपरी भत्ता सातवें वेतन आयोग के अनुसार नए दर से अंतर एरियर का भुगतान सक्षम अधिकारी के अनुमोदन पर दिया जाएगा। संरचना शाला में अनुभाग के कर्मचारियों के लिए नए सायकिल स्टैंड बनाने, टीएमसी अनुभाग के कर्मचारियों का मार्च 2021 से बकाया भुगतान पर भी मांग उठाई गई। संरचनाशाला अनुभाग, टीएमसी अनुभाग, फ्लैश वट्ट बिल्डिंग प्लांट एवं स्टोर कर्मचारियों के लिए सेफ्टी बूट अक्टूबर 2021 तक वितरण करने, सेफ्टी आइटम जैसे गॉगल्स अप्रान, हेलमेट, हैंड ग्लब्स का वितरण कराने, सभी अनुभागों में खराब पड़े आरओ का मरम्मत कराने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक एचसी यादव ने और संचालन दीपक राज राय ने किया। बैठक में मिथलेश कुमार, केदार प्रसाद, रमेश चंदा, बीबी पासवान, एसपी सिंह, सुल्तान अहमद, एके उपाध्याय, रामजी यादव, एके गुप्ता, केदार तिवारी, मोहन राम, दिनेश सिंह, बीबी सिंह, बृज मोहन, राम लाल, मधु चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed