फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maximum and minimum temperatures increased by two degrees Celsius

Chandauli News: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी

Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures increased by two degrees Celsius
पीडीडीयू नगर। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ लू के थपेड़े परेशान करने लगे हैं। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना मुुश्किल होता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। अधिकतम तापमान तीन दिन से 40 के पार पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में ही चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि अभी मई और जून की गर्मी बाकी है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से जिले में हीट वेव के प्रति अलर्ट भी जारी किया है। उधर, बुधवार को धूप से बचने के लिए लोग मुंह और सिर को कपड़े से ढककर चलते हुए नजर आए। गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा हो जा रहा है। नगर हो या ग्रामीण क्षेत्र, सभी स्थानों पर यही हाल है। सबसे ज्यादा परेशानी 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू से हो रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में गर्मी और आफत बन सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि हीट वेब से बचने के लिए लोग सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें। सिर और चेहरा ढककर ही घर से बाहर निकलें। जेब में प्याज रखें या प्याज का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed