फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mausa Misdeed minor Girl in name of exorcism in chandauli who claimed I will cure every disease

शर्मनाक: झाड़-फूंक के नाम पर किशोरी से मौसा ने किया दुष्कर्म, दावा किया था- हर बीमारी ठीक कर दूंगा

Fri, 14 Jul 2023 04:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jul 2023 04:33 PM IST
सार

चंदौली जिले के एक गांव में इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति किशोरी को रिश्ते में मौसा लगता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mausa Misdeed minor Girl in name of exorcism in chandauli who claimed  I will cure every disease
चंदौली में किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति किशोरी को रिश्ते में मौसा लगता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। घटना बलुआ थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी कई दिनों से बीमार थी। पिता ने कई जगहों पर उसका इलाज कराया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर पिता ने धानापुर के खड़ान निवासी तांत्रिक और अपने साढ़ू हनुमान राम से समस्या सुनाई। हनुमान राम ने किशोरी पर भूत प्रेत का साया बता कर झाड़-फूंक करने की बात कही। उसने दावा किया कि झाड़-फूंक से वह हर बीमारी को ठीक कर देगा।
विज्ञापन


गुरुवार को हनुमान किशोरी के घर पर पहुंचा और झाड़-फूंक करने लगा। इस दौरान परिजनों को झांसे में लेकर एक अलग कमरे में बंद हो गया। वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जबतक लोग कुछ समझ पाते हनुमान राम मौका देखकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने हनुमान राम का पीछा किया लेकिन वो हाथ नहीं लगा। किशोरी के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने हनुमान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed