{"_id":"632f5683bbd7561ca153fcea","slug":"maternity-death-the-operator-ran-away-after-closing-the-hospital-chandauli-news-vns675876525","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसूता की मौत, अस्पताल बंद कर भागी संचालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसूता की मौत, अस्पताल बंद कर भागी संचालिका
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के विजयपुरवा गांव में स्थित निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए भर्ती महिला की शुक्रवार की रात मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के हंगामा करने पर संचालिका अस्पताल बंद कर फरार हो गई। सूचना के बाद शनिवार को मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी और प्रभारी चिकित्साधिकारी ने अस्पताल में हुई मौत की जांच के आदेश दिए है।
मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के शेरवा गांव निवासी आरिफ की पत्नी जमीला को प्रसव के लिए दो दिन पूर्व चकिया कोतवाली क्षेत्र के विजयपुरवा गांव स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। ऑपरेशन से बच्चा भी सकुशल पैदा हुआ।
इसके बाद प्रसूता को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान महिला की हालत बिगड़ने लगी। शुक्रवार की रात महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजन हंगामा करने लगे। इस दौरान अस्पताल की संचालिका अस्पताल बंद कर फरार हो गई। मामले की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्र सिंहा शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।