{"_id":"387a3fde2ba5ece0676c15d95af09287","slug":"mass-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी पार्क में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी पार्क में सामूहिक भूख हड़ताल शुरू
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
बैराठ फार्म तथा मुकरम बंधी में लंबे समय से खेती कर रहे दलित, आदिवासी,
विज्ञापन
तथा अति पिछड़े वर्ग के किसानों को खेती करने से रोकने के विरोध में दलित
शोषण मुक्ति मंच के बैनर तले पंद्रह दलितों ने स्थानीय गांधी पार्क में
शुक्रवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।
भूख हड़ताल पर बैठे शोषितों ने दबंगों के शह पर बैराठ फार्म में अवैध कब्जा करने एवं लंबे समय से आबाद लोगों का उत्पीड़न रोकने की मांग की।
इस अवसर पर उन्होंने आबाद लोगों के नाम मतदाता सूची से न हटाने की भी मांग दोहरायी। अनशन पर अंतु वनवासी, कुबेर वनवासी, मुखई वनवासी, लालजी मुसहर, विफई वनवासी, सीरी वनवासी, सुधई वनवासी, फूला वनवासी,इतवारी वनवासी, शनिचरी वनवासी, नगेसरा वनवासी आदि रहीं।