फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman's body found hanging from a noose

Chandauli News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a noose
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के दिनदासपुर गांव में सोमवार की रात 25 वर्षीय विवाहिता का शव गमछे के फंदे से रोशनदान के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गांव के नकछेद चौहान के चार पुत्र मिट्ठू चौहान, सिट्ठू चौहान, जित्तू चौहान और मिथिलेश चौहान हैं। मिथिलेश की शादी आठ साल पहले मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी बहादुर की पुत्री नंदनी (25) के साथ हुई थी। मिथिलेश अपने भाइयों से अलग घर में रहता था। तीन भाइयों का परिवार एक साथ रहता है। मिथिलेश दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह दो माह पहले घर से गया था। उससे दो साल की एक पुत्री परी और पांच साल का पुत्र आर्यन हैं। विवाहिता का दो दिन पहले परिवार के सदस्यों के बीच पानी व बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को सुबह जब नंदिनी के कमरे से कोई आहट नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता का शव बरामद किया। कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed