{"_id":"67ae46856f988523680723d0","slug":"married-woman-who-came-to-her-parents-house-angry-with-her-husband-jumped-into-the-well-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127232-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पति से नाराज होकर मायके आई विवाहिता कुएं में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पति से नाराज होकर मायके आई विवाहिता कुएं में कूदी
विज्ञापन
नियामताबाद। बबुरी थाना के बौरी गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर में नाराज होकर मायके आई विवाहिता कुएं में कूद गई। वह दो दिन पहले ही रविदास जयंती पर अपने मायके आई थी।
विवाहिता को कुएं में कूदता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और प्रयास कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। विवाहिता ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चला।
बौरी गांव निवासी राजकुमार राम की पुत्री नेहा (25) बृहस्पतिवार की दोपहर में एक बजे गांव के बाहर पकवा नारा कुएं में कूद गई। एक व्यक्ति ने कूदते हुए उसे देखा और चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहां पर चप्पल और मोबाइल पड़ा हुआ था। कुएं में कटिया डाला गया और उसे बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व में भरछा गांव निवासी पिंटू के साथ हुई थी। उसकी दो वर्षीय एक पुत्री है। वह दो दिन पहले रविदास जयंती पर अपने घर पर आई हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा। वहीं विवाहिता की मौत से परिवार वालों को रो-रोकर बेहाल हो गए।
थानाध्यक्ष मुकेश तिवारी ने बताया कि बौरी गांव में महिला की कुएं में गिरने से मौत हुई है। अभी तक परिजनों की तरह से कोई तहरीर नहीं दी गई है।