फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman's body found hanging from the noose of a sari

साड़ी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from the noose of a sari
सकलडीहा। कोतवाली के दरियापुर गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी, दो ननद सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

कैलावर गांव के विरेन्द्र यादव की पुत्री शशिकला की शादी पांच साल पहले वर्ष 2017 में दरियापुर गांव के बचाउ यादव के पुत्र जयशंकर उर्फ अमित यादव से हुई थी। शादी के बाद शशिकला और अमित से दो संतान हुई। एक पुत्र ज्ञान कुमार (चार) और पुत्री सोनपरी (दो वर्ष) है। बताते हैं पिछले कुछ दिनो से किसी बात को लेकर पति पत्नी में अनबन शुरू हो गई। इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ।
विज्ञापन

अमित यादव गांव से दूर एक स्कूल में प्राइवेट शिक्षक है। शनिवार को विवाहिता का कमरे में लोहे की गार्डर की कुंडी में से लटकता शव मिला। शव बेड से सटा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर विवाहिता का भाई भोला यादव और रविकांत यादव पहुुंचे। दोनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। दोनों की तहरीर के अधार पर पुलिस ने पति जयशंकर उर्फ अमित यादव, भाई घनश्याम यादव, जेठानी , ननद आशा और कौशल्या, पड़ोसी महिला सुखा देवी, मित्र सुशील सिंह यादव और अर्जुन मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मेेे जुट गई। इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed