फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman's body found hanging from fan

रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 23 Feb 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan
चकिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासिनी विवाहिता शकुंतला (28) का शव मंगलवार की भोर में उसके कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस शव को कोतवाली ले आई और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम में लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

विकास खंड के कुदरा ग्राम पंचायत अंतर्गत फत्तेपुर गांव के बस्ती में पहाड़ के किनारे स्थित एक मकान में सद्दन राम अपने पुत्र जगत, डैलू व काजू एक साथ रहते है। उनका दूसरे नंबर का पुत्र जगत राम डीजे बजाने का कार्य करता है। सोमवार की रात सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गये। रात में किसी बात को लेकर जगत और उसकी पत्नी के बीच अनबन हो गई। इसके बाद जगत कमरे से अपनी पत्नी शकुंतला और बच्चों को छोड़कर बरामदे में सोने के लिए चला गया। मंगलवार की भोर में जब जगत की नींद टूटी तो पत्नी का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटकता देख उसके होश उड़ गये। इसके उसने इसकी जानकारी परिवार को दी। शकुंतला का शव पंखे से लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। बाद में परिवार वालों ने घटना की जानकारी विवाहिता के मायके व पुलिस को दी। शकुंतला देवी की शादी दस वर्ष पूर्व जगत राम से हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कोतवाली ले आई। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि विवाहिता शकुंतला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विवेचना के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed