{"_id":"6ae25b3769b964ee9a02f2ff","slug":"chandauli-rang-mahotsav-will-take-place-from-january-2-to-5-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156876-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो से पांच जनवरी तक होगा चंदौली रंग महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो से पांच जनवरी तक होगा चंदौली रंग महोत्सव
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान की ओर से दो से पांच जनवरी तक जीटी रोड स्थित अग्रवाल सेवा संस्थान में चंदौली रंग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें नौ राज्यों की टीमें नाट्य प्रस्तुतियों के साथ गायन, फैशन शो, मेहंदी और कला प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। बुधवार को रविनगर स्थित कैंप कार्यालय में संस्थान की बैठक हुई। इसमें महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
संस्थान के संरक्षक सदानंद दुबे ने कहा कि रंगमंच समाज की संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। संस्थान स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ रंगमंच को बढ़ावा दे रहा है।
सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम और उत्तराखंड की टीमें शामिल होंगी। पंजीकरण फॉर्म जल्द उपलब्ध होगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7380685138 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पदाधिकारी आनंद तोदी ने पारंपरिक कलाओं के संरक्षण पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजकुमार गुप्ता ने की। इस दौरान डॉ. उमाशरण, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, डब्लू राय, देवेश कुमार, हरिशंकर कुशवाहा और निक्की गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।