फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman jumps from sandy bridge into Ganga

विवाहिता ने बलुआ पुल से गंगा में लगाई छलांग

Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman jumps from sandy bridge into Ganga
चहनियां। बलुआ थाना के महुआरी खास गांव निवासी विवाहिता ने शुक्रवार की दोपहर में बलुआ पुल से गंगा में छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके में खलबली मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की लेकिन महिला का पता नहीं चला। इस दौरान नदी के किनारे लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

महुआरी खास गांव निवासी निशा देवी (30) पत्नी राजू यादव शुक्रवार की दोपहर में बलुुआ पुल पर पहुंची और जब तक लोग समझते गंगा नदी में कूद गई। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। लोगों की सूचना पर बलुआ थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंच गए और मल्लाहों के साथ गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश की कोशिश की लेकिन पता नहीं चला। बलुआ इंस्पेक्टर ने बताया कि महुआरी खास गांव निवासी राजू यादव अपने पत्नी से बृहस्पतिवार को चावल दाल बनाने के लिए कहा था लेकिन पत्नी ने खिचड़ी बना दी। इसको लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। शुक्रवार को महिला दवा लेने के लिए घर से निकली और चहनियां बाजार आ गई। यहां से बलुआ पुल पर पहुंच गंगा में कूद गई।
विज्ञापन

02. दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, तीन गिरफ्तार
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के भटरौल गांव में बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फांसी के फंदे पर झूल कर हुई मौत के मामले में मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस के रोहनिया थाने के टढ़िया गांव निवासी रामजी मौर्य ने बताया कि उसकी बहन चंदा (22) की शादी तीन वर्ष पहले भटरौल गांव निवासी धर्मवीर मौर्य के साथ की थी। आरोप लगाया की ससुराल पक्ष के पति, सास व देवर शादी के बाद से ही चंदा को दहेज के ल1िए प्रताड़ित कर रहे थे। इन्हीं लोगों ने मेरी बहन ने को मार डाला।पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तियरा गांव के पास शुक्रवार को गिरफ्तार की है। थाना प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया की दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed