फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman hanged herself in Alinagar

अलीनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in Alinagar
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत लौंदा गांव में बृहस्पतिवार की शाम विवाहिता ने अपने कमरे में पंखे में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। पति शौकत अली निजी वाहन चालक है।
विज्ञापन

भदोही निवासिनी नगमा (22) की शादी आठ माह पहले अलीनगर थाना के लौंदा गांव निवासी रहमतुल्लाह के पुत्र शौकत अली उर्फ पिंटू से हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम परिवार के लोग अपने कमरे में थे। वहीं नगमा भी अपने कमरे में चली गई। यहां उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली। परिवार वाले पहुंचे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांका। अंदर नगमा फंदे के सहारे लटक रही थी। परिवारीजनों ने शक के आधार पर इसकी सूचना फोन कर 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जहां पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार गृह कलह से उबकर महिला ने उक्त कदम उठाया। इस संबंध में अलीनगर पुलिस ने बताया कि अब तक तहरीर नहीं मिली है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed