फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman gave her life by hanging on the noose

फांसी के फंदे पर झूलकर विवाहिता ने दी जान

Tue, 08 Mar 2022 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Married woman gave her life by hanging on the noose
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल नई बस्ती में मंगलवार की दोपहर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई और आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवा गांव निवासी राजेश खरवार की पुत्री खुशी खरवार (23) की शादी एक वर्ष पूर्व आलूमिल नई बस्ती निवासी रामनिवास के पुत्र राहुल खरवार से हुई थी। मंगलवार की दोपहर जब परिवार के सभी सदस्य बाहर थे, इसीबीच खुशी ने सीढ़ी के छाजन में लगे बांस के सहारे साड़ी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतका की सास मंजू देवी करीब ढाई बजे घर पर पहुंची। जहां मंजू ने अपनी बहू को घर में आवाज लगाई। जब कमरे में वह नहीं मिली तो किसी कार्य वश वह छत पर जा रही थी। इसी बीच उसकी बहू खुशी लटकती दिखी। इससे वह शोर मचाते हुए बाहर निकली। शोर सुनते ही पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों की भीड़ लग गई। इसकी जानकारी परिजनों ने अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने शव को पुलिसकर्मियों की मदद से नीचे उतारा । इसके बाद पुलिस शव को थाने ले आई। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed