फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies during treatment, her parents accuse her of dowry death

Chandauli News: इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies during treatment, her parents accuse her of dowry death
शहाबगंज। राममाड़ो गांव निवासी सियाराम की बेटी रवीना कुमारी की मौत बिहार के भभुआ जिले के चांद गांव स्थित ससुराल में हो गई। रवीना के पिता ने एसपी को पत्र देकर ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे गए पत्र में सियाराम ने बताया कि उनकी बेटी रवीना की शादी 11 जून 2024 को बिहार प्रांत के भभुआ जिले के चांद गांव के रामसहाय के बेटे चंद्र सहाय के साथ हुई थी। सोमवार को बेटी की सास ने फोन पर सूचना दी कि बेटी की तबीयत खराब है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटी के बीमार होने की सूचना मिलने पर वे 11 बजे दिन में अस्पताल पहुंचे। यहां उनको बताया गया कि बेटी को वाराणसी स्थित एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। अपराह्न तीन बजे जब वहां पहुंचे तो उन्हें बेटी से मिलने नहीं दिया गया। शाम छह बजे डॉक्टर और बेटी की सास ने बताया कि रवीना की मौत हो चुकी है। सियाराम का कहना है कि उनकी बेटी की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed