फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies due to electric shock, quarrel in the house

करंट लगने से विवाहिता की मौत, घर में कोहराम

Tue, 02 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to electric shock, quarrel in the house
चकिया। स्थानीय कोतवाली के इसहुल गांव में मंगलवार को करंट लगने से विवाहिता श्वेता विश्वकर्मा (32) पत्नी चंद्रभान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय के शव गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार श्वेता मंगलवार की दोपहर कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान करंट लगने से अचेत हो गई। उसे लेकर आनन-फानन में परिजन चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर चले गये। विवाहिता की मौत की सूचना पर इलिया थाना क्षेत्र के मझुई गांव के मायके वाले कोतवाली पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में ले लिया। मृतका श्वेता के तीन तथा छह वर्ष के दो पुत्र है। मां की मौत पर दोनों पुत्रों एवं परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सीओ प्रीति तिवारी ने बताया कि मृतका के शव को मायके वालों की सूचना पर कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में रखवा दिया है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed