{"_id":"69499db5e0f213fb2e03198d","slug":"married-woman-dies-12-days-after-hanging-herself-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141243-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फंदा लगाने के 12 दिन बाद विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फंदा लगाने के 12 दिन बाद विवाहिता की मौत
विज्ञापन
चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में विवाहिता चांदनी चौहान की फंदा लगाने के 12 दिन बाद इलाज के दौरान सोमवार की भोर में मौत हो गई। इसके बाद उसके भाई पंकज चौहान ने अपने बहनोई राहुल चौहान के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न एवं प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए चकिया कोतवाली में तहरीर दी है।
वर्ष 2022 में छितमपुर निवासी स्व. सालीक चौहान की पुत्री चांदनी चौहान की शादी सिकंदरपुर गांव निवासी राहुल चौहान के साथ रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 9 दिसंबर को घरेलू विवाद के दौरान चांदनी ने घर में फंदा लगाने का प्रयास किया था। इसकी जानकारी होते ही पति राहुल चौहान ने उसे बचाया और इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
वहां उपचार के पश्चात परिजन उसे वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में लेकर गए, जहां लगभग सात दिनों तक इलाज चला। इसके बाद 21 दिसंबर को चांदनी को घर लाया गया।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे पुनः बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर्ची कटने के बाद इमरजेंसी में इलाज शुरू हुआ, लेकिन सोमवार भोर में विवाहिता की मौत हो गई।
बहन की मौत से आहत भाई पंकज चौहान ने बहनोई राहुल चौहान पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।