{"_id":"60411e7d8ebc3ee64a3558e7","slug":"married-woman-died-due-to-strangulation-case-on-four-including-husband-chandauli-news-vns578094276","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला कसने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति सहित चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला कसने से हुई थी विवाहिता की मौत, पति सहित चार पर केस
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के इसहुल गांव में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता श्वेता विश्वकर्मा (32) की मौत के करेंट लगने से नहीं बल्कि गला कसने के कारण हुई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। मृतका के चाचा गुलाब विश्वकर्मा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति चंद्रभान सहित चार लोगों के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इसहुल गांव स्थित घटना स्थल का निरीक्षण किया।
इलिया थाना क्षेत्र के शरदचन्द्र शर्मा की पुत्री श्वेता विश्वकर्मा का विवाह वर्ष 2012 में चकिया कोतवाली क्षेत्र के इसहुल गांव निवासी सोवालाल के पुत्र चन्द्रभान विश्वकर्मा से हुई थी। मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में श्वेता को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों की सूचना पर इसहुल गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। पोस्टमार्टम के बाद गला कसने से मौत का मामला सामने आया। जबकि विवाहिता के ससुराल वालों ने करेंट लगने से उसकी मौत होना बताया था। मृतका के चाचा ने कोतवाली में अपनी भतीजी की हत्या ससुरालियों द्वारा किये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति सहित 4 लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मृतका श्वेता की मौत गला कसने के कारण हुई है। इस मामले में मृतका के चाचा की तहरीर पर पति सहित चार लोगो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गयी है।