{"_id":"675f268a3078a76d9c0fd584","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-chandauli-news-c-189-1-svns1010-124526-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के बसनी गांव में रविवार की शाम विवाहिता ने साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता स्नातक में पढ़ रही थी।
सोमवार को बिहार के मोहनिया में उसकी परीक्षा होनी थी लेकिन पति उसे लेकर नहीं गया। इससे वह नाराज थी।
बिहार के मोहनिया के कटरा गांव निवासी राधे चौहान की पुत्री खुशबू चौहान (23) की शादी जून 23 में अलीनगर थाना के बसनी गांव निवासी बुल्लू चौहान के पुत्र आकाश चौहान से हुई थी। 8 महीने पहले दोनों का एक पुत्र भी हुआ था। लेकिन उसकी मौत हो गई। खुशबू मोहनिया में ही एक कॉलेज से स्नातक कर रही थी।
इन दिनों सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। खुशबू पति के साथ 15 दिन से बिहार में रहकर ही परीक्षा दे रही थी। छुट्टी होने के कारण घर वापस लौटी थी। सोमवार से फिर परीक्षा शुरू होने वाली थी। इसके लिए खुशबू पति को आज ही जाने की जिद कर रही थी।
पति आकाश सोमवार को भोर में ही यहां से निकालने की बात का खेत चला गया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इससे नाराज खुशबू दरवाजा बंद कर साड़ी के फंदे से लटक गई। पति आकाश शाम 5 बजे घर लौटा तो अंदर से दरवाजा बंद पड़ा था।
विज्ञापन
काफी आवाज दिया दरवाजा नहीं खुला तो पैर से मारकर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा की पत्नी पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। बिना देर किए फंदे से उतार कर इसे एक निजी चिकित्सालय में ले गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ आशुतोष और अलीनगर थानाध्यक्ष विनोद मिश्र पहुंच गए।
सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मायके पक्ष को सूचना दी गई है। मायके वालों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।