फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married in January, body found hanging in April

Chandauli News: जनवरी में हुई शादी, अप्रैल में फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Married in January, body found hanging in April
नियामताबाद। नदेसर गांव में रविवार की शाम विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। तीन माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बबुरी थाने के नरैना गांव निवासी संजय बिंद की बेटी मनीषा (19) का विवाह अलीनगर थाने के नदेसर गांव निवासी सोती बिंद के बेटे रोहित बिंद के साथ बीते जनवरी माह में हुई थी। रोहित रोजगार के लिए कुछ दिन पहले मुंबई चला गया। शनिवार को मनीषा घर में अकेले थी। परिवार के सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए थे। जब उसके परिजन घर पर लौटे तो उसे आवाज लगाई। जब कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। जब परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो मनीषा का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटकता दिखा। इसकी सूचना परिजनों ने 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। सूचना पर पीडीडीयू नगर सीओ आशुतोष और अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। मौका मुआयना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पहली नजर में गृह कलह से ऊबकर आत्महत्या का मामला लग रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed