फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Markets open after a month, the beauty back on track

एक माह बाद खुले बाजार, पटरी पर लौटी रौनक

Tue, 01 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Markets open after a month, the beauty back on track
पीडीडीयू नगर में कोरोना कर्फ्यू के एक माह बाद मंगलवार की सुबह बाजार खुले। बाजार खुलने से रौनक लौट आई। हालांकि सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उडी। खरीदरानों ने न तो मास्क पहनना जरूरी समझा और न ही सोशल डिस्टेसिंग का कहीं पालन हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इसे नजरअंदाज किया। यह अलग बात है कि शाम साढ़े छह बजे ही दुकान बंद कराने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई और डंडा फटकारना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही तीस अप्रैल से पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया। पहले शनिवार और रविवार को बंदी की घोषणा की गई लेकिन बाद में इस बंदी को बढ़ा दिया गया। इस तरह बाजार पूरी तरह एक माह तक बंद रहे। लगन में बाजार बंद होने से व्यापारियों को परेशानी हुई। बाद में राशन सहित अन्य जरूरी सामान के दुकान दिन में 11 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई। बावजूद इसके कपड़े, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, ज्वेलरी सहित अन्य वस्तुओं की दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप थमने के बाद रविवार को प्रदेश सरकार ने छह सौ से कम सक्रिय मरीज वाले जिलों में एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोलने की इजाजत दे दी। इसके बाद से ही दुकानदार और आम लोग उत्साहित हो गए। सोमवार की सुबह सात बजे से ही दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में पहुंचे। शटर उठाने के बाद साफ सफाई की। इसके बाद पूजा अर्चना कर सामान की बिक्री शुरू की। सड़क की पटरियों पर भी ठेले खोमचे वाले सुबह ही पहुंच गए और सामान बिक्री शुरू कर दी। इससे बाजार की अलग ही रौनक देखने को मिली। बाजार में शृंगार, इलेक्ट्रानिक, कपड़े, मोबाइल आदि की दुकानों पर अधिक भीड़ रही। नगर के एलबीएस कटरा, गल्ला मंडी, धर्मशाला रोड, परमार कटरा, रस्तोगी गली, सुभाष पार्क, नई बस्ती, काली मंदिर के पीछे सहित अन्य बाजारों में भीड़ उमड़ी। इस भीड़ में शामिल लोगों के अंदर कोरोना कोई खौफ नहीं दिखा। हर तरफ सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed