फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Village head sits on protest over two years of pending payments

Chandauli News: दो साल से भुगतान लंबित, धरने पर बैठे ग्राम प्रधान

Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Village head sits on protest over two years of pending payments
चकिया। विकास कार्य कराने के बाद दो साल से भुगतान लंबित होने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी अनिल राय को पत्रक सौंपकर बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग की। साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


धरना दे रहे प्रधानों का कहना था कि गांवों में विकास कार्य कराने के लिए उन्होंने ईंट, बालू, सीमेंट सहित अन्य निर्माण सामग्री उधार लेकर काम पूरा कराया। लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं मिलने के कारण अब दुकानदारों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का बकाया चुकाना मुश्किल हो गया है। भुगतान के लिए बार-बार ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रधानों ने कहा कि गांवों में विकास कार्य कराना उनकी जिम्मेदारी है, लेकिन समय पर धनराशि नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से जल्द बकाया भुगतान कराने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने में प्रधान संघ अध्यक्ष रामलाल यादव, ओमप्रकाश पटेल, मवैया प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल, हस्मतुल्लाह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, आशुतोष और बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न गांवों के प्रधान मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी अनिल राय ने बताया कि भुगतान के संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed