{"_id":"5ed532ab8ebc3e907d08386d","slug":"market-opened-according-to-previous-guideline-chandauli-news-vns52784699","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पुरानी व्यवस्था पर ही खुले बाजार, ऊहापोह में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पुरानी व्यवस्था पर ही खुले बाजार, ऊहापोह में रहे लोग
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस को लेकर देश में एक जून से अनलाक वन लागू कर दिया गया है। इसमें लोगों को काफी छूट दी गई है। अब तक बंद चल रहे सैलून, ब्यूटी पार्लर खोलने के निर्देश के साथ ही एक जिले से दूसरे जिले व एक राज्य से दूसरे राज्यों में प्रवेश के लिए पास की अनिवार्यता भी हटा दी गई है। इसके अलावा दुकानों को खोलने का समय भी बढ़ा दिया गया है। लेकिन जिले में प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही खुलीं। और दिन साढ़े तीन बजे बंद हो गईं। हालांकि सोमवार को पीडीडीयू नगर का बाजार बंद रहता है ऐसे में सैलून, ब्यूटी पार्लर बंद ही रहे।
लाकडाउन-05 में लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार को बाजार सुबह से शाम तक खुलेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ। कारण कि प्रशासन की ओर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला और लोग दिनभर इंतजार करते रहे। रोज की तरह बाजार खुला तो लोग घरों से बाहर आए खरीदारी की और लौट गए। इस दौरान कई स्थानों मेडिकल, परचनू, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। हालां कि मास्क के प्रति लोग सचेच दिखे। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी बसों को चलने की छूट मिलने के बाद भी जिले में एक भी बस नहीं चली। दोपहार के दो बजे तक बस स्टैंडों पर लोग बसों का इंतजार करते रहे पर उनके हाथ निराशा ही लगी। नगर के रोडवेज बस स्टैंड पर भी सियापा छाया रहा। वहीं बाजार में जगह-जगह बने वाहन स्टैंडों पर भी केवल ई-रिक्शा व ऑटो ही दिखे। हमेशा निजी वाहनों से खचाखच भरा रहने वाला रेलवे स्टेशन के समीप वीआईपी गेट के स्टैंड पर भी ऑटो ही दिखे। लोगों ने मंगलवार से सरकारी व निजी बसों के चलने की संभावना जताई है।