{"_id":"658b25c0aae98e96ac0206a6","slug":"many-departments-including-revenue-lag-behind-in-geo-tagging-of-plants-chandauli-news-c-189-1-va11003-7892-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पौधों के जीओ टैगिंग में राजस्व सहित कई विभाग पीछे, नया लक्ष्य हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पौधों के जीओ टैगिंग में राजस्व सहित कई विभाग पीछे, नया लक्ष्य हुआ जारी
विज्ञापन
चंदौली। पौध रोपण के बाद जीओ टैगिंग करने में राजस्व विभाग, बिजली विभाग सहित कई विभाग पीछे रह गए हैं। इन विभागों की ओर से 50 से 80 प्रतिशत ही जीओ टैंगिग हो पाई है। विभागों को अगले वित्त वर्ष के लिए फिर पौध रोपण का लक्ष्य जारी कर दिया गया है। एक बार फिर 62 लाख से अधिक पौध रोपण की योजना है। इसके 15 हजार के करीब आम, अमरूद आदि के पौधों को शामिल किया गया है।
बीते जुलाई में 52 लाख 60 हजार 818 पौधे और अगस्त में नौ लाख 69 हजार 402 पौधे लगाए गए हैं। इनमें आठ हजार ग्राफ्टेड पौधों का वितरण स्कूल के बच्चों में किया गया था। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 62 लाख 29 हजार 220 पौध लगाने की योजना है।
प्रभागीय वनाधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि नए लक्ष्य के तहत पर्यावरण विभाग को तीन लाख 52 हजार, कृषि विभाग को दो लाख 68 हजार, राजस्व विभाग को एक लाख 13 हजार, उद्यान विभाग को एक लाख 66 हजार इसी तरह अन्य विभागों को लक्ष्य मिला है। इसकी सूचना सभी विभागों को भेज दी गई है। जुलाई और अगस्त में रोपे गए पौधों की जल्द से जल्द जीओ टैगिंग के लिए विभागों कहा गया है।
विज्ञापन
वन विभाग को इस बार 36 लाख 60 हजार 900 पौध रोपण का लक्ष्य मिला है। विभाग 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के दर से जिले में 2200 हेक्टेयर में आठ लाख गड्ढ़ों की खोदाई का काम शुरू हो गया है। मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।