{"_id":"dd189984874357ae8e6c5c2e6a8fbaee","slug":"manrega-labur-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 सौ मनरेगा मजदूरों का हुआ रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 सौ मनरेगा मजदूरों का हुआ रजिस्ट्रेशन
चहनियां
Updated Wed, 10 Dec 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि मनरेगा
विज्ञापन
के तहत एक वर्ष में पचास दिन काम करने वाले मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराकर
उन्हें विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ देना ही सरकार की मंशा है।
कहा कि योजना के तहत मिलने वाले लाभों में दुर्घटना लाभ, मेधावी छात्र
पुरस्कार, मृत्यु एवं अंत्येष्टि संस्कार, गंभीर बीमारी सहायता योजना,
पुत्री विवाह अनुदान योजना, बालिका मदद योजना, आवास सहायता एवं राष्ट्रीय
स्वास्थ्य बीमा योजना शामिल है। कहा कि जिन मनरेगा मजदूरों का रजिस्ट्रेशन
आज नहीं हो पाया है, वे सपा कार्यालय चहनियां में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन
करा लें। वहीं श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार शर्मा एवं रामअवतार शर्मा
ने भी इस योजना के बाबत मजदूरों को जानकारी दी। इस अवसर पर इंटर कालेज के
प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य सदानंद यादव, जय प्रकाश,
सुभाष यादव, जय श्याम त्रिपाठी, अजित यादव एवं परवेज अहमद आदि उपस्थित
रहे।