फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mandal's PDDU Junction and Gaya will be rejuvenated

मंडल के पीडीडीयू जंक्शन और गया का 550 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mandal's PDDU Junction and Gaya will be rejuvenated
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू मंडल के दो जंक्शन का लगभग 550 करोड़ से कायाकल्प होगा। यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा। प्रथम चरण में गया व द्वितीय चरण में पीडीडीयू जंक्शन का स्वरूप बदलेगा। इस दौरान प्रथम तल वातानुकूलित कार्यालय, यात्री प्रतीक्षालय, फूड प्लाजा व खानपान स्टाल का निर्माण होगा।
विज्ञापन

प्रथम तल से एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट लगाई जाएगी। दिव्यांगों की सुविधा का भी ख्याल रखा जाएगा ताकि उन्हें आवाजाही में दिक्कत न हो। जंक्शन पर निर्माण कार्य करने के लिए दो श्रेणी में योजना बनाई गई है। प्रथम चरण में देश के 50 स्टेशन का कायाकल्प होगा। पहले चरण में ही गया का स्वरूप बदलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में चिह्नित दो सौ स्टेशनों में से पीडीडीयू जंक्शन भी शामिल है। निर्माण कार्य पर दोनों बार लगभग 270-270 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। डीआरएम राजेश पांडेय ने बताया कि प्रथम फेज में गया और द्वितीय फेज में पीडीडीयू जंक्शन पर कार्य कराया जाएगा। निर्माण के बाद यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed