फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbad youths vandalized the dhaba with the son of BJP district vice president

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे संग मनबढ युवकों ने की ढाबे में तोडफोड़

Wed, 23 Jun 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manbad youths vandalized the dhaba with the son of BJP district vice president
सैयदराज। थाना क्षेत्र के सवैया गांव के समीप नेशनल हाईवे दो पर स्थित एक ढाबे पर सोमवार की देर रात बोलेरो से पहुंचे मनबढ़ युवकों ने कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इसके बाद ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ भी। पुलिस के आने से पहले सभी मनबढ़ वहां से भाग गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिचरण सिंह के पुत्र अंकित सिंह और शालू सिंह पर नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र के सैवया पट्टीदारी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह नेशनल हाईवे दो के किनारे एक ढाबे का संचालन का करते हैं। ढाबा स्वामी ने आरोप लगाया कि सोमवार की देर रात एक बोलेरो से छह से सात की संख्या में कुछ युवक आये और किसी बात को लेकर ढाबे पर मौजूद कर्मचारियों की पिटाई करने लगे। इस दौरान उन्होंने ढाबे में रखे कुर्सी, मेज समेत अन्य सामान भी तोड़फोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक मनबढ़ युवक मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मामले छानबीन में लग गई । पीड़ित पक्ष की ओर से दो नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ के तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें एक आरोपी अंकित सिंह युवक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष का हरिचरण सिंह का पुत्र है । पुलिस बोलेरो गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई है। इस संबंध सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि दो नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed