फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man killed his wife by hitting her with an iron rod on suspicion of illicit relations in Chandauli

पत्नी को दी खौफनाक मौत: लोहे की रॉड से वार कर हत्या, चश्मदीद बेटे से कहा- तेरी मां सो रही; चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 06 Apr 2026 08:27 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली Published by: Akash Dubey Updated Mon, 06 Apr 2026 08:27 AM IST
सार

बिछिया खुर्द गांव में शनिवार को पति गौतम खरवार ने घरेलू विवाद में पत्नी सोनी खरवार की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। उसने शव चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में फेंका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Man killed his wife by hitting her with an iron rod on suspicion of illicit relations in Chandauli
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में पति गौतम खरवार उर्फ अतुल ने लोहे की रॉड से वार कर पत्नी सोनी खरवार (35) की हत्या कर दी। शव को बोरे में भरकर चंद्रप्रभा वन क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय दंपती का पांच साल का बेटा मौके पर मौजूद था, जिसने आंखों के सामने अपनी मां को दम तोड़ते देखा। बेटे को दिलासा देने के लिए आरोपी ने उससे कहा कि मां सो रही है।

विज्ञापन

चकिया नगर के वार्ड नंबर 5 निवासी स्व. राधेश्याम खरवार की बेटी सोनी की शादी वर्ष 2020 में बिछिया खुर्द निवासी गौतम खरवार उर्फ अतुल से हुई थी। दंपती का एक पुत्र तेजस है। पुलिस पूछताछ में गौतम ने बताया कि पत्नी को उस पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। इसी बात पर अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे इसी बात पर दोनों कहासुनी हुई। गुस्से में आकर आरोपी ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद बेटे से कहा कि उसकी मां सो रही है।
 

विज्ञापन

सबूत मिटाने की साजिश रची। आरोपी एक वाहन शोरूम में काम करता है। वहां मरम्मत के लिए लाई गई कार से शनिवार देर रात शव को बोरे में भरकर चकिया कोतवाली क्षेत्र के चंद्रप्रभा अभयारण्य स्थित जलेबिया मोड़ के पास जंगल में फेंक आया।

उधर, सोनी से संपर्क न होने पर मायके पक्ष को अनहोनी की आशंका हुई। भाई संजय खरवार और बहन सोनम ने रविवार सुबह सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने निशानदेही पर जंगल से बोरे में बंद शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पापा-मम्मी को बोरे में भरकर ले गए
बेटे तेजस ने भी पुलिस को अहम बात बताई। तेजस ने कहा कि पापा और मम्मी में झगड़ा हुआ था, पापा ने मम्मी को मारा और बोरे में भरकर गाड़ी से कहीं ले गए। उसके बाद मम्मी वापस नहीं आईं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके और ससुराल दोनों पक्षों में कोहराम मच गया।

कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही है जांच
हत्या के पीछे की असली वजह, पूर्व के विवाद और अन्य पहलुओं को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस घटना में किसी और की भूमिका तो नहीं है।

मृतका के मायके पक्ष ने सूचना दी थी कि सोनी का फोन कल से बंद है, जिसके आधार पर पुलिस ने चंदौली थाना क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में पहुंचकर जांच की तो पता चला कि पति ने उसकी हत्या कर दी है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - देवेंद्र कुमार, सीओ, चंदौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed