फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Man grazing goat dies due to lightning

Chandauli News: बकरी चरा रहे व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत

Tue, 09 Jul 2024 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Man grazing goat dies due to lightning
स्थानीय थाना के केराडीह गांव के मौजा सपही में सोमवार को बिजली गिरने से बकरी चरा रहे सुभाष चौहान उर्फ घूरे (45) की मौत हो गई। इस घटना से परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुभाष चौहान सोमवार की शाम अपने घर के बाहर बकरी चरा रहा था। बारिश शुरू होते ही सुभाष ने छिपने की कोशिश की। इसी बीच तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और सुभाष इसकी चपेट में आकर अचेत हाे गया। परिवार वाले सुभाष को उठाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। यहां चिकित्सकों ने सुभाष को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी गुड्डू चौहान के छह पुत्रों में सुभाष सबसे बड़ा था। सुभाष के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सूचना पाकर पहुंची शहाबगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संंबंध में थानाध्यक्ष रिजवान मिर्जा बेग ने कहा कि बिजली गिरने से एक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed