{"_id":"6a24859e1872f164cc0b3b50","slug":"man-arrested-for-killing-wife-by-hitting-her-on-a-brick-for-not-cooking-food-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149604-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खाना न बनाने पर ईंट पर पटककर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खाना न बनाने पर ईंट पर पटककर की थी पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
विज्ञापन
धानापुर थाना क्षेत्र के ओड़ौला में ईंट-भट्ठे पर 4 जून को हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। बताया कि खाना बनाने से मना करने पर पति विनोद मांझी ने ही ईंट पर पटककर अपनी पत्नी फुलवा (52) की हत्या कर दी थी। पुलिस विनाेद को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि धानापुर क्षेत्र के ग्राम ओड़ौला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर बिहसा के गया जिले के सुंदरचक टोला मतासी निवासी विनोद मांझी अपनी पत्नी फुलवा देवी के साथ काम करता था।
4 जून को खाना बनाने को कहने पर पत्नी फुलवा ने मना कर दिया था। जिसपर विनोद ने फुलवा को उठाकर ईट पटक दिया था। इससे फुलवा की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना के संबंध में थाना धानापुर में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विनोद ग्राम ओड़ौला स्थित कूड़ाघर के पास देसा बाबा के पेड़ के नीचे बने चबूतरे के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विनोद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विनोद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी बता बताई।