फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maharana Pratap's patriotism is glorious: Gopal Singh

महाराणा प्रताप की राष्ट्रभक्ति गौरवपूर्ण : गोपाल सिंह

Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's patriotism is glorious: Gopal Singh
महाराणा प्रताप ने कभी भी देश हित और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया। वे व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा हैं। यह कहना अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ के जिला प्रचारक गोपाल सिंह का। वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक लॉन में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने घास की रोटी खाकर देश की रक्षा की। उनकी राष्ट्र भक्ति आज भी लोगों गौरवान्वित करती है। लोगों को अपने बच्चों को महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में बताना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का का आदर्श युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। इससे पूर्व बाबा कीनाराम धाम रामगढ़ से शोभा यात्रा भी निकाली गई। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, राम नगीना सिंह, रमेश सिंह, संत विलास सिंह, श्याम सुंदर सिंह, संजीत सिंह, कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे। ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कैली गांव में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सैयदराजा से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने शौर्य से मेवाड़ कि रक्षा की। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महराणा प्रताप की वीरता से प्रेरणा लें। इस दौरान राजेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, संजय पांडेय, गोपाल सिंह, कुंज बिहारी पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed