फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mahabodhi Express departs from Gaya to New Delhi

गया से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई महाबोधि एक्सप्रेस

Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahabodhi Express departs from Gaya to New Delhi
पीडीडीयू नगर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 196 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों को चलाई है। इसमें स्थानीय रेलवे स्टेशन से 18 जोड़ी ट्रेनें गुजरेेंगी। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्व मध्य रेलवे के पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल से गया नई दिल्ली महाबोधि स्पेशल ट्रेन चली। मंडल से लंबी दूूरी के लिए चलने वाली यह पहली ट्रेन है। वहीं त्योहारी सीजन और बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए वाणिज्य विभाग ने टिकट चेकिंग अभियान और पेंट्रीकार की जांच पड़ताल तेज कर दी है।
विज्ञापन

महाबोधि के चलने से यात्रियों को प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, नई दिल्ली जाने में सुविधा होगी। वहीं मंडल के वाणिज्य विभाग की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ रोड आदि स्टेशनों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं लोगों को कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन के पेंट्री कार की स्थानीय रेलवे स्टेशन पर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान ट्रेन के पैंट्री कार से संबंधित कागजात भोज्य पदार्थों की एक्सपायरी, बिल मशीन तथा वेंडरों के यूनिफार्म आदि की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed