फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Magic collides with a parked truck, one dead

Chandauli News: खड़े ट्रक से टकराई मैजिक, एक की मौत

Wed, 12 Jun 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Magic collides with a parked truck, one dead
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास हाईवे पर मंगलवाल की शाम तेज रफ्तार मैजिक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में मैजिक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के बक्सर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोचारी गांव निवासी मंटू कुमार और बक्सर जिले के ही जादमगढ़ थाना के वनारपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता (32) समेत चार लोग लड़की की शादी का सामान खरीदने वाराणसी गए थे। वहां खरीदारी कर मैजिक में सामान लादकर शाम को घर लौट रहे थे। सदर कोतवाली के झांसी गांव के पास मैजिक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही चालक के बगल में बैठे राजेश कुमार गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चालक मंटू समेत तीन लोग बाल-बाल बच गए है। सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed