फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Magh Mela: The special train ran for one day and is now standing in two yards.

माघ मेला: एक दिन चली स्पेशल ट्रेन, दो यार्ड में है खड़ी

Mon, 05 Jan 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Magh Mela: The special train ran for one day and is now standing in two yards.
पीडीडीयू नगर। प्रयागराज में माघ मेला की शुरुआत हो चुकी है। पीडीडीयू जंक्शन से लोग संगम स्नान के लिए रवाना होने लगे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे तैयारी कर चुका है। प्रयागराज के लिए ट्रेन ऑन डिमांड चलाने के लिए चार ट्रेनें खड़ी हैं। दो जनवरी को गया से प्रयागराज के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई गई है और दो ट्रेनें पीडीडीयू यॉर्ड में खड़ी हैं। प्रयागराज में 3 जनवरी से प्रयागराज में संगम तट पर कल्पवास की शुरुआत हो चुकी है। माघ माह में वैसे तो पूरे माह संगम स्नान का विशेष महत्व है। यही कारण है कि पहले दिन से संगम स्नान के लिए स्नानार्थी प्रयागराज रवाना होने लगे हैं। इससे स्टेशन पर भीड़ भी बढ़ने लगी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन जुटा है। अनुमान है कि मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा और महाशिवरात्रि पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी। दो जनवरी को डीआरएम उदय सिंह मीना ने मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ स्टेशन पर निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रित करने के उपायों की पड़ताल की थी। भीड़ नियंत्रण के लिए पीडीडीयू जंक्शन पर चार ट्रेन के कोच को खड़ी कर दिया गया। यही नहीं दो जनवरी को गया से पीडीडीयू होते हुए प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। उसके बाद से स्पेशल ट्रेन नहीं चली है। रविवार को प्रयागराज से आने वाले और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ दिखी। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों के देरी से चलने के कारण भी भीड़ अधिक दिख रही है। पीडीडीयू जंक्शन पर पेसेंजर होल्डिंग एरिया को शुरू कर दिया गया है। प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों को सात और 8 नंबर प्लेटफार्म से रवाना किया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पीडीडीयू जंक्शन पर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम को डीआरएम ऑफिस में स्थित वार रूम से जोड़ा गया है। ऐसे में सीसीटीवी के माध्यम से भीड़ की निगरानी की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह का कहना है कि स्टेशन पर भीड़ होते ही ट्रेन ऑन डिमांड चला दी जाएगी। वहीं, मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि महाकुंभ की तर्ज पर भीड़ नियंत्रण की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed