फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mafia members in jails dream of an Akhilesh-led government: Brajesh Pathak

जेलों में बंद माफिया को अखिलेश की सरकार बनने का सपना : ब्रजेश पाठक

Sun, 25 Oct 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mafia members in jails dream of an Akhilesh-led government: Brajesh Pathak
धानापुर में कथा में उप​स्थित उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद, प्रभारी म
धानापुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को धानापुर में रामकथा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंद गुंडे, माफिया और बदमाश सपना देख रहे हैं कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर वे फिर जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि, प्रदेश की जनता उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता अमन-चैन पसंद करती है और कानून-व्यवस्था के मामले में प्रदेश नंबर एक पर है। बुनियादी ढांचे के विकास में भी उन्होंने प्रदेश को अग्रणी बताया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। जनता शांति और सुरक्षा चाहती है। उन्होंने दोहराया कि जेलों में बंद अपराधियों को सत्ता परिवर्तन की उम्मीद है, लेकिन जनता ऐसा नहीं होने देगी। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर राजनीतिक हमले के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ब्रजेश पाठक ने कहा कि देश बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। उन्होंने कहा कि देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाने वाले लोग कभी सफल नहीं होंगे। देश में संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों के तहत ही शासन चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
----------
एयर शो के कारण नहीं मिली हेलीकॉप्टर की अनुमति, कार से पहुंचे ब्रजेश पाठक

कस्बा स्थित दशमी पोखरा परिसर में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक हेलीकॉप्टर के बजाय कार से आयोजन स्थल पर पहुंचे। वाराणसी में आयोजित एयर शो के कारण हेलीकॉप्टर से आने की अनुमति नहीं मिल सकी। उप मुख्यमंत्री के आगमन के लिए परिसर में दो हेलीपैड बनाए गए थे। इनमें एक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और दूसरा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर के लिए निर्धारित था।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री शाम करीब 4:20 बजे कार से दशमी पोखरा पहुंचे। उन्होंने श्रीराम कथा में शामिल होकर कथा श्रवण किया और आयोजन की सराहना की। करीब 30 मिनट रुकने के बाद वह वापस रवाना हो गए।


इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित यह भव्य श्रीराम कथा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ा आयोजन है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक राजन महाराज से श्रीराम कथा सुनने का अवसर मिलने से क्षेत्र की माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करने के साथ ही पार्टी के कार्यों की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed